Follow Us on Our Social Media
Trending Newsअपराध / हादसागरियाबंदछत्तीसगढ़

दीपावली की रोशनी के बीच बुझ गए एक परिवार के चार चिराग, टीला एनीकट में समाई कार

Follow Us on Our Social Media

ãगरियाबंद/राजिम। दीपावली का त्योहार मनाने अपने गृहग्राम लौट रहे एक परिवार के लिए सफर जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र स्थित टीला एनीकट के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हृदयविदारक हादसे में पत्रकार समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

रायपुर से गांव लौट रहा था साहू परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू अपनी पत्नी भारती साहू, बेटे विकास साहू और बेटी पूर्वा साहू के साथ दीपावली का त्योहार मनाने अपने गृहग्राम पसौद, जिला गरियाबंद जा रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब एक बजे टीला एनीकट के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

पत्रकार शीतल साहू समेत चार लोगों की मौत

इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चारों लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, 19 वर्षीय बेटे विकास साहू और 21 वर्षीय बेटी पूर्वा साहू के रूप में हुई है। बताया गया है कि शीतल साहू पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। उनकी कार पर मीडिया एग्जीक्यूटिव लिखा हुआ था।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। नदी से चारों के शव बरामद किए गए। पुलिस द्वारा शवों को कानूनी प्रक्रिया के लिए चंपारण भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण उइके के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल कार किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, इसका वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जिस घर में मनाई जानी थी दीपावली, वहां छाया मातम

दीपावली जैसे खुशियों और रोशनी के पर्व पर हुई इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार के साथ बैठकर त्योहार मनाने की तैयारी थी, उस परिवार के चारों सदस्य अब इस दुनिया में नहीं रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button