सिंघनपुर चौक में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से गिरा सोलर एलईडी पोल

बसना। सिंघनपुर चौक में तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट के पोल को टक्कर मार दी, जिससे पोल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना 4 नवंबर 2026 की सुबह करीब 4:50 बजे की है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम राफेल निवासी छुईपाली टोल प्लाजा में पदस्थ पेट्रोलिंग सुपरवाइजर अपने साथी कर्मचारी सोमनाथ भोई के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान सिंघनपुर चौक पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कंटेनर ट्रक क्रमांक OD11Y9988 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए चौक में लगे सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट के पोल को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर से पोल गिर गया और उसे नुकसान पहुंचा।
घटना के बाद पेट्रोलिंग सुपरवाइजर ने थाना सिंघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में ट्रक चालक की लापरवाही से दुर्घटना होने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की है।



