गांव-गांव में कटा केक, युवाओं से लेकर अधिवक्ताओं तक ने दी शुभकामनाएं

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान का जन्मदिन समर्थकों, युवाओं, ग्रामवासियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने अलग-अलग स्थानों पर उत्साह के साथ मनाया। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुआ बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कई जगह केक काटे गए, पुष्पगुच्छ भेंट किए गए और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।
जन्मदिन के अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने सबसे पहले ग्राम बोइरडीह स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद रामचंडी मंदिर, वन दुर्गा मंदिर भातखुंदा और मनसा देवी मंदिर झागरेनडीह में भी दर्शन कर क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक स्थलों पर समर्थकों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी।
अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए मोक्ष कुमार प्रधान शासकीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मरीजों एवं परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।
इसके बाद तहसील कार्यालय के सामने अधिवक्ता साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
गांव-गांव में समर्थकों ने काटा केक
जन्मदिन समारोह का सिलसिला गौरटेक, बरसपुर, साल्हेतराई, सांकरा, सलडीह, भगतदेवरी और पिरदा सहित विभिन्न स्थानों तक पहुंचा। गौरटेक में ग्रामीणों के साथ केक काटा गया, जबकि बरसपुर में महिलाओं ने विशेष रूप से जन्मदिन मनाया।
किरण ऑटो केयर हीरो शो-रूम में स्टाफ एवं दोस्तों के साथ केक काटा गया। साल्हेतराई में कमलनयन प्रधान के निवास पर तथा सांकरा में कांग्रेस नेता अंकित छाबड़ा के कार्यालय में समर्थकों और साथियों ने जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
युवा साथियों के बीच कुल्हड़ चाय के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद सलडीह में भी युवाओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। भगतदेवरी में छोटू अग्रवाल के निवास के सामने तथा पिरदा स्थित श्याम वस्त्रालय में भी जन्मदिन समारोह आयोजित हुआ।
बोले मोक्ष कुमार प्रधान—स्नेह और आशीर्वाद हमेशा याद रहेगा
इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने समर्थकों, ग्रामवासियों, युवाओं, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कांग्रेस साथियों, महिलाओं, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर मिला स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा विशेष रहेगा। क्षेत्रवासियों का विश्वास उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।



