Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

मैनपुर में कुल्हाड़ी लेकर युवक ने मचाया आतंक, एक ग्रामीण की हत्या, एक घायल

Follow Us on Our Social Media

मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के शोभा थाना अंतर्गत ग्राम पेंड्रा में बुधवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव के ही हीरा नामक युवक ने एक ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस हमले में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद आरोपी युवक कथित तौर पर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूमता रहा और सामने आने वाले लोगों को दौड़ाने लगा। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस और ग्रामीणों को देखते ही युवक अपने कमरे में घुस जाता है। पुलिस द्वारा बाहर से निगरानी किए जाने के दौरान युवक ने गुलेल से भी हमला करने का प्रयास किया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस आरोपी को सुरक्षित तरीके से काबू में लेने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आरोपी के हाथ में कुल्हाड़ी होने के कारण पुलिस बेहद सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही है।

घटना के बाद ग्राम पेंड्रा में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। फिलहाल आरोपी को काबू करने और स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button