Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

पत्नी के संबंधों से दुखी अधेड़ ने जहर पीकर दी जान

Follow Us on Our Social Media

अंबिकापुर। पत्नी के संदिग्ध संबंधों से परेशान होकर एक अधेड़ ने जहर पी लिया। स्वजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक कृष्णा दास (55) गांव में रहकर खेती-किसानी करता था। उसकी पहली पत्नी का निधन करीब बीस साल पूर्व हो गया था।

इसके बाद उसने सामाजिक रीति-रिवाज से दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से उसकी एक बेटी है, जबकि पहली पत्नी से एक पुत्र है, जो पिता के साथ ही रहता था।

करीब डेढ़ साल से पति-पत्नी के बीच मतभेद चल रहे थे। बताया गया कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति से मेलजोल बढ़ गया था। इस बात की जानकारी जब परिवार और ग्रामीणों को हुई तो एक माह पहले दोनों को बुलाकर महिला को समझाइश दी गई थी। बावजूद इसके स्थिति नहीं सुधरी और दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहे।

घटना के दिन 30 अक्टूबर की रात फिर से दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर पत्नी घर से चली गई और वापस नहीं लौटी।

अगले दिन सुबह से ही कृष्णा दास उसकी खोज में निकला, लेकिन कोई पता नहीं चला। देर रात जब वह घर लौटा तो बेहद निराश था।

रात करीब 11 बजे वह शराब के नशे में घर लौटा और बेटे से बोला,अब जीने का मन नहीं है, मैंने जहर पी लिया है। इतना कहने के बाद वह घर के आंगन में गिर पड़ा।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button