Follow Us on Our Social Media
Accidentअपराध / हादसामहासमुंद
Trending

पांच साल पुराने सड़क हादसे में अब दर्ज हुआ केस, बाइक चालक पर कार्रवाई

Follow Us on Our Social Media

बसना। बसना थाना क्षेत्र के परसकोल गांव में सड़क हादसे में 11 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने चालक लोकनाथ पटेल के विरुद्ध धारा 304(ए) भादवि और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

मर्ग जांच में पुलिस ने परिजनों, गवाहों और पंचों के बयान दर्ज किए। उनके अनुसार 24 दिसंबर 2021 को लोकनाथ पटेल मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GF 2695 पर किशन निषाद को बैठाकर खेत की ओर जा रहे थे। दोनों समलाई कुटा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए बरगद के पेड़ से टकरा दिया।

हादसे में किशन निषाद के पेट में गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए रायपुर स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल के रिकॉर्ड में मृत्यु का संभावित कारण सड़क दुर्घटना बताया गया है।

मृतक की पहचान किशन निषाद, पिता तेजराम निषाद, उम्र 11 वर्ष, निवासी परसकोल, थाना बसना के रूप में हुई। हादसे के बाद पंडरी थाना रायपुर में मर्ग की कार्रवाई की गई थी। बाद में बसना पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मोटरसाइकिल चालक लोकनाथ पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लेकर हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button