Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

रूप कुमारी चौधरी का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Follow Us on Our Social Media

रायपुर/महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद सोमवार को रूप कुमारी चौधरी भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं।

उनके प्रदेश कार्यालय पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्टी कार्यालय में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

स्वागत के बाद रूप कुमारी चौधरी ने भाजपा कार्यालय परिसर स्थित स्मृति मंदिर पहुंचकर दिवंगत भाजपा नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ एवं दिवंगत नेताओं को नमन करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।

रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ भाजपा में भी उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button