Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

महतारी वंदन योजना: छूटी हुई महिलाओं को मिलेगा मौका, जल्द खुलेगा पोर्टल

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। महतारी वंदन योजना से जुड़ने की प्रतीक्षा कर रही महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार जल्द ही योजना का पोर्टल फिर से खोलने जा रही है, जिससे अब तक आवेदन नहीं कर सकी पात्र विवाहित महिलाओं को योजना का लाभ मिल सकेगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री से अनुमति मिल चुकी है और अगले एक सप्ताह के भीतर पोर्टल शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पोर्टल खोलने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी। सबसे पहले बस्तर संभाग के जिलों में आवेदन और पंजीयन की सुविधा शुरू की जाएगी, इसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी इसे लागू किया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य उन पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाना है, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाई हैं या जिनका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल नहीं हो सका है। पोर्टल खुलने के बाद महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगी। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार उपलब्ध कराना है।

पोर्टल दोबारा शुरू होने से प्रदेश की बड़ी संख्या में ऐसी महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रही थीं। सरकार योजना का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को इसका लाभ देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button