Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

गणेश उत्सव से पहले नॉर्थ जोन पुलिस का एक्शन, 13 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Follow Us on Our Social Media

रायपुर(डब्बू पुरोहित)। गणेश उत्सव और आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर नॉर्थ जोन पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पंडरी, उरला, गुढ़ियारी और खमतराई थाना क्षेत्रों में कुल 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे के निर्देशन में संबंधित सहायक पुलिस आयुक्तों के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई

थाना पंडरी पुलिस ने धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत 4 अलग-अलग इस्तगासा तैयार कर 4 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। सभी को सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी के समक्ष पेश किया गया।

थाना उरला क्षेत्र में धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत 2 इस्तगासा में 3 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई।

थाना गुढ़ियारी पुलिस ने धारा 126 और 135(3) BNSS के तहत 3 प्रकरणों में 3 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की।

इसी तरह थाना खमतराई क्षेत्र में धारा 170 BNSS के तहत 3 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

इस तरह पंडरी में 4, उरला में 3, गुढ़ियारी में 3 और खमतराई में 3 लोगों को मिलाकर कुल 13 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है। नॉर्थ जोन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button