Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

जमीन विवाद में महिला से मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Follow Us on Our Social Media

बसना । जिले के ग्राम मोहका में बाड़ी की जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। घासनाशक दवा का छिड़काव कराने के दौरान पड़ोसी दंपती पर महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, पीड़िता ग्राम मोहका की निवासी है और गृहणी का काम करती है। उसके घर के सामने करीब पांच डिसमिल की बाड़ी जमीन है, जिस पर वह कई वर्षों से काबिज है। इसी जमीन से लगी हुई खिरोदनी साहू की जमीन भी है, जिसका खसरा नंबर अलग-अलग बताया गया है।

पीड़िता के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी बाड़ी में नौकर राजेश भोई से घास मारने वाली दवा का छिड़काव करवा रही थी। इसी दौरान खिरोदनी साहू और उनके पति लोकनाथ साहू वहां पहुंचे। दोनों ने जमीन को अपनी बताते हुए दवा का छिड़काव करने पर आपत्ति जताई।

आरोप है कि इस बात को लेकर दोनों ने महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान छिड़काव करने वाले स्प्रे हैंडल को लेकर छीना-झपटी भी हुई। महिला ने आरोप लगाया है कि खिरोदनी साहू ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

घटना के दौरान पूर्णचंद्र प्रधान, राजेश भोई और बिनीता बारीक मौके पर मौजूद थे। बताया गया है कि उन्होंने घटना देखी-सुनी और बीच-बचाव भी किया। पीड़िता ने घटना से भयभीत होकर पुलिस से शिकायत की है और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button