Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर की प्रियंका साहू ने वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी प्रियंका साहू ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गोवा में आयोजित तृतीय वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में प्रियंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए म्यूजिकल एकल इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया।

उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में खुशी और उत्साह का माहौल है। खास बात यह है कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से प्रियंका साहू एकमात्र खिलाड़ी के रूप में शामिल हुई थीं।

13 से 15 नवंबर तक गोवा में हुआ आयोजन

तृतीय वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 15 नवंबर 2026 तक गोवा के मापुसा स्थित पीडिम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बॉक्सिंग हॉल में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन थाई बॉक्सिंग इंडियन फेडरेशन (TIF) द्वारा वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। पदक वितरण फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सुमनाक्षर और महासचिव रविंदर सिंह ने किया।

प्रियंका साहू ने म्यूजिकल एकल इवेंट में अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हालांकि, उनके -40 किलोग्राम वजन वर्ग में अन्य खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होने के कारण यह कैटेगरी निरस्त कर दी गई। इसके बाद उन्हें अपने से 10 किलोग्राम अधिक वजन वर्ग में मुकाबला करने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्होंने इसमें हिस्सा नहीं लिया।

कोच टिकेश्वरी साहू को मिली अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी

इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि रही। एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम (दंतेवाड़ा) में पदस्थ खेल एवं युवा कल्याण विभाग की कोच कु. टिकेश्वरी साहू को प्रतियोगिता में फीमेल टेक्निकल पैनल प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, कु. पूनम साहू ने भारतीय थाई बॉक्सिंग दल के मैनेजर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

भारतीय दल में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के खिलाड़ी शामिल थे। इस तरह छत्तीसगढ़ ने प्रतियोगिता में खिलाड़ी, तकनीकी अधिकारी और प्रबंधन तीनों स्तरों पर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button