Follow Us on Our Social Media
Uncategorizedछत्तीसगढ़महासमुंद

पिथौरा धान खरीदी केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खरीदी शुरू, भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने किसानों को दी शुभकामनाएं

Follow Us on Our Social Media

पिथौरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत पिथौरा धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, जिला सहकारी समिति पिथौरा के अध्यक्ष विजयराज पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक एवं एल्डरमेन नरेश सिंघल ने धान और तराजू का विधिवत पूजन-अर्चन कर खरीदी कार्य की शुरुआत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि धान खरीदी महज एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के किसानों की मेहनत, पसीने और समृद्धि के सम्मान का प्रतीक है। किसान प्रदेश के अन्नदाता हैं और उनकी खुशहाली से ही प्रदेश की आर्थिक मजबूती जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का निर्णय किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

तिवारी ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए। किसानों का सम्मान और उनकी सुविधा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने किसान भाइयों को धान खरीदी की शुभकामनाएं देते हुए उनके घरों में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

वहीं जिला सहकारी समिति पिथौरा के अध्यक्ष विजयराज पटेल ने कहा कि धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा और सहूलियत का विशेष ध्यान रखा जाएगा। समिति का प्रयास रहेगा कि किसानों का धान सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से खरीदा जाए, ताकि अन्नदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button