Follow Us on Our Social Media
Uncategorizedमहासमुंद
Trending

पिथौरा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, पीतल-कांसे के बर्तन और भगवान का सिंहासन ले उड़े चोर

Follow Us on Our Social Media

पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा नगर के वार्ड नंबर 7 में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और पीतल-कांसे के बर्तन, भगवान का सिंहासन, मूर्तियां सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 9,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 7 पिथौरा निवासी बबीता घोष (54 वर्ष) वर्तमान में रायपुर के स्पर्श लाइफ सिटी में रहती हैं। उनका पिथौरा स्थित मकान बंद रहता है। बताया गया है कि 28 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर घर से पीतल के भगवान के चार सिंहासन (कीमत 4,000 रुपये), कांसे की तीन थालियां (1,000 रुपये), कांसे के दो लोटे (500 रुपये), एक बंगाली गुंडी (1,000 रुपये), पीतल की चार मूर्तियां (1,000 रुपये) और एक दुल्लू पंप (2,000 रुपये) चोरी कर ले गए।

परिवार से सलाह लेने के बाद बबीता घोष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पिथौरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) एवं 305(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button