Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Follow Us on Our Social Media

तपकरा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तपकरा में छठ घाट निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुनकुरी में 5 करोड़ रुपये की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण कराया गया है। वहीं दराखारिका में 4 करोड़ रुपये की लागत से नए छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, तपस्या और समर्पण का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। छठ पूजा भारतीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध विरासत को दर्शाती है।

जनजातीय गौरव दिवस की भी दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस भी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमन्ती साय, भरत साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, छठ व्रती महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button