Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

गरियाबंद: 15 गांवों के किसानों ने किया चक्काजाम, NH-130 में आवागमन बाधित

Follow Us on Our Social Media


गरियाबंद। किसानों ने धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग करते हुए सुबह से नेशनल हाइवे 130 सी पर चक्काजाम कर दिया है. बीते कई सालों से केंद्र खोलने की मांग पर कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है। मौके पर मैंनपुर एसडीएम व थाना प्रभारी मौजूद हैं।

नेशनल हाइवे 130 सी पर धवलपुर के पहले सिकासेर जीरो चैन के पास ग्रामीण चक्काजाम कर रहे हैं। पारागांवडीह में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत घाटौद, बेगरपाला एवं जंगल धवलपुर पंचायत के अधीन आने वाले 15 से ज्यादा गांव के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में महिलाएं भी शामिल हैं।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button