Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मंगलवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं।

कांग्रेस नेता ढंग से अपनी बात भी नहीं रख पा रहे हैं। कांग्रेस ने जी-रामजी बिल का भी विरोध किया। जबकि इस बिल में फैसला लेने का अधिकार ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के पास ही है। इसके बावजूद कांग्रेस यह भ्रम फैला रही है कि सारे फैसले केंद्र सरकार करेगी।

श्री सिंह ने आगे कहा कि, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में पत्र लिखकर कहा है कि नीचे स्तर तक जाकर लोगों को सही जानकारी दी जाए। मनरेगा को लेकर अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विधानसभा में सिर्फ गड्ढों की ही चर्चा होती थी। मनरेगा में सबसे ज्यादा घोटाले पश्चिम बंगाल में सामने आए हैं।

जनता कांग्रेस को नकार रही है
उन्होंने आगे कहा कि, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए ठोस और ज़मीनी स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। इसके बावजूद जी राम जी बिल का विरोध किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस की आदत बन चुकी है कि वह हर सकारात्मक और जनहित के काम का विरोध करती है।

इसी कारण जनता अब कांग्रेस को नकार रही है, और उनकी हार का सिलसिला लगातार जारी है। आने वाले चुनावों में असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।

कांग्रेस को कहीं भी सम्मानजनक सीटें मिलने तक के आसार नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेस एक नेतृत्वहीन, दिशाहीन और भ्रमित पार्टी बन चुकी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर फैसला गांव के लोग अपने गांव के लिए स्वयं लेंगे। इससे गांवों का समुचित और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

Related Articles

Back to top button