अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

गरियाबंद में हीरा तस्करी का खुलासा: 4.50 लाख रुपये के 9 हीरों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

मैनपुर पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई
Gariband Police ने अवैध हीरा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख 50 हजार रुपये कीमत के 9 नग बहुमूल्य हीरे बरामद किए हैं। कार्रवाई थाना मैनपुर पुलिस और स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
मुखबिर की सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 मई 2026 को अवैध हीरा परिवहन और बिक्री की सूचना मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मैनपुर और स्पेशल टीम तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना हुई।
बताया गया कि सीकासार जाने वाले रास्ते के पास जीरो प्वाइंट क्षेत्र में एक महिला और दो पुरुष संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
तीन आरोपियों के कब्जे से मिले 9 नग हीरे

तलाशी के दौरान आरोपी महिला भानुमति यादव के कब्जे से 5 नग, कुशल नेताम के पास से 2 नग और अर्जुन पाण्डे के कब्जे से 2 नग चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ बरामद किए गए।
पुलिस ने कुल 9 नग हीरेनुमा खनिज पदार्थ, जिनकी अनुमानित कीमत 4.50 लाख रुपये बताई गई है, को विधिवत जब्त कर अपने कब्जे में लिया।
विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 3(5) तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
पूछताछ और जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
भानुमति यादव, पति घासीराम यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम मोहंदा, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद।
कुशल नेताम, पिता दलगंजन नेताम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पीपल कन्हार, थाना पीपरछेड़ी, जिला गरियाबंद।
अर्जुन पाण्डे, पिता लैबानो पाण्डे, उम्र 51 वर्ष, निवासी बेगरपारा, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद।
जब्त सामग्री
09 नग छोटे-बड़े बहुमूल्य हीरेनुमा खनिज पदार्थ
अनुमानित कीमत: 4,50,000 रुपये
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध खनिज कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button