Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

ऑपरेशन के औजारों की पूजा, सफल उपचार की कामना; उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में मना विश्वकर्मा उत्सव

Follow Us on Our Social Media

भाठागांव। उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में विश्वकर्मा जयंती पर श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरणों, मशीनों और औजारों का विधिवत पूजन किया।

अस्पताल परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान विश्वकर्मा से मरीजों के सफल ऑपरेशन और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई।

चिकित्सकों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और कौशल के प्रतीक हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उपकरण ही उपचार की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार होते हैं, इसलिए इनका सम्मान करना आवश्यक है।

मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने सभी कर्मचारियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अत्याधुनिक तकनीक और दक्ष चिकित्सकीय सेवाओं के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में डायरेक्टर नम्रता सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जसपाल भामरा, सीओओ कृष्णा दुबे, विजीत सिंह, एचआर दीपजय, अकाउंटेंट दिलीप सिंह, नर्सिंग टीम समेत अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button