Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

महासमुंद में 6 लाख दीपों से गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। शाम 7 बजे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ करीब 6 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान नागरिकों ने सेवा, सुशासन, जनकल्याण और सामाजिक सहभागिता का सामूहिक संदेश दिया।

जिला स्तरीय मुख्य आयोजन अटल परिसर में हुआ, जहां करीब 8 हजार दीपों से परिसर रोशन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वीर नारायण सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुई।

मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

सांसद चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए सेवा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवा शक्ति और जनभागीदारी से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीप सामूहिक संकल्प और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रतीक हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में महासमुंद ब्लॉक में 1.05 लाख, बसना में 1.02 लाख, पिथौरा में 1.26 लाख, बागबाहरा में 1.11 लाख और सरायपाली में 1.07 लाख दीप जलाए गए। इस तरह ग्रामीण अंचलों में करीब 5.51 लाख दीप प्रज्ज्वलित हुए।

शहरी इलाकों में महासमुंद के रेलवे स्टेशन, अस्पताल, अंबेडकर चौक और दीनदयाल उपाध्याय चौक खैरा में 4 हजार सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 20 हजार दीप जलाए गए। पंचायत भवन, प्रधानमंत्री आवास, अमृत सरोवर, पीडीएस भवन और शासकीय परिसरों में भी रोशनी की गई। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूहों तथा ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button