खेल, आस्था और संस्कृति से जुड़ेंगे मोक्ष प्रधान, कई कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

बसना। जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र क्रमांक-12 (विधानसभा बसना) के मोक्ष कुमार प्रधान का 18 सितंबर को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और खेल आयोजनों में शामिल होने का कार्यक्रम है। दिनभर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में उनकी मौजूदगी रहेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधान सुबह 10 बजे ग्राम जगदीशपुर पहुंचेंगे, जहां अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 11 बजे पेंड्रावन में स्व. श्री भुजलाल पारेश्वर जी के दस कर्म कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
दोपहर 12 बजे बसना में श्री साईं ड्राइवर संघ द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा के भंडारा कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे खैरझुड़ी में विश्वकर्मा पूजा के तहत आयोजित डी.जे. डांस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत करेंगे।
शाम 7 बजे ग्राम आमापाली में विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में भाग लेंगे। दिन के अंतिम चरण में रात 8 बजे ग्राम जाड़ामुड़ा में श्री संतलाल प्रधान द्वारा आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लगातार छह स्थानों पर निर्धारित यह दौरा धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और ग्रामीण खेल-कला गतिविधियों से जुड़ा है। कार्यक्रम के जरिए प्रधान क्षेत्रवासियों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।



