Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसागरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 क्विंटल 64.919 किलो गांजा और 50 नशीली टैबलेट का किया गया नष्टीकरण

11 गांजा प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थ सिलतरा स्थित नारकोटिक डिस्पोजल सेंटर में विधिवत नष्ट

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के तहत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए गांजा और नशीली दवाओं का विधिवत नष्टीकरण किया गया। पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को गरियाबंद जिले के 11 प्रकरणों में जब्त कुल 1 क्विंटल 64.919 किलोग्राम गांजा तथा एक प्रकरण में जब्त 50 नग नशीली टैबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल सेंटर, सिलतरा रायपुर में नष्ट किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के निर्देशों के परिपालन में की गई। इसके लिए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण कुमार उइके द्वारा डीसीबी/डीसीआरबी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक टूकान लाल नवरत्न को नामांकित किया गया था।

इन थानों के मामलों में जब्त हुआ था गांजा

ड्रग्स डिस्पोजल समिति के समक्ष जिले के विभिन्न थानों से संबंधित कुल 11 प्रकरणों में जब्त गांजे का नष्टीकरण किया गया। इनमें—

  • सिटी कोतवाली गरियाबंद – 1 प्रकरण
  • मैनपुर थाना – 2 प्रकरण
  • देवभोग थाना – 2 प्रकरण
  • पाण्डुका थाना – 1 प्रकरण
  • राजिम थाना – 2 प्रकरण
  • फिंगेश्वर थाना – 3 प्रकरण

इन सभी मामलों में जब्त 1,64.919 किलोग्राम गांजा को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नारकोटिक डिस्पोजल सेंटर सिलतरा, रायपुर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।

वहीं पाण्डुका थाना के एक प्रकरण में जब्त 50 नग नशीली टैबलेट का भी समिति की मौजूदगी में विधि-सम्मत तरीके से नष्टीकरण किया गया।

मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जारी

गरियाबंद पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित और नियमानुसार नष्टीकरण की कार्रवाई के जरिए यह सुनिश्चित किया गया कि जब्त सामग्री दोबारा अवैध इस्तेमाल में न आ सके।

 

Related Articles

Back to top button