Follow Us on Our Social Media
गरियाबंदछत्तीसगढ़

घुमरापदर के उपरपारा में गाजे-बाजे और गुलाल के साथ हुआ बप्पा का विसर्जन, बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों ने जमकर लगाए ठुमके

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद .जिले के वनांचल क्षेत्र मैनपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत घुमरापदर के उपरपारा में इस वर्ष गणेश विसर्जन का पर्व बेहद अनूठे और धूमधाम के साथ मनाया गया। बप्पा की विदाई के इस पावन अवसर पर पूरा पारा भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया।

 

ग्रामीणों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन पूरी श्रद्धा, आस्था और हसीं-खुशी के माहौल में किया। विसर्जन यात्रा के दौरान हवा में उड़ते अबीर-गुलाल और गाजे-बाजे की थाप पर उपरपारा के ग्रामीण खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। इस भक्तिमय माहौल में सबसे खूबसूरत नजारा तब देखने को मिला, जब पारा की बुजुर्ग महिलाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक साथ मिलकर बाजे की धुन पर जमकर डांस किया और झूमते-नाचते हुए बप्पा को विदाई दी।

 

पारा वासियों ने बताया कि दस दिनों तक विघ्नहर्ता की सेवा करते है पर इस बार पांचवे दिन मे ही विसर्जन किया जा रहा है विसर्जन करने के बाद आज सुख-समृद्धि की कामना के साथ उन्हें विदा किया गया है। विसर्जन के दौरान युवाओं, महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विदाई यात्रा के समापन पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों में प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button