Follow Us on Our Social Media
महासमुंद
Trending

धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होंगे मोक्ष कुमार प्रधान

Follow Us on Our Social Media

बसना। जिला पंचायत सदस्य एवं बसना विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-12 से जुड़े कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान का 19 सितंबर 2026 को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है। उनके दिनभर के दौरे में क्षेत्र के अलग-अलग गांव और आयोजन स्थल शामिल हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधान सुबह 9 बजे ग्राम नरसिंहपुर पहुंचकर स्व. श्री सावनंद विशाल जी के एकादश कर्म में शामिल होंगे। इसके बाद 10 बजे ग्राम जगदलपुर (ओडिशा) में आयोजित नवाखाई मिलन समारोह में शिरकत करेंगे।

पूर्वाह्न 11 बजे राधा कृष्ण मंदिर बरडीह में राधा रानी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे मोहका पहुंचकर राधाष्टमी महोत्सव में सहभागिता करेंगे।

शाम 7 बजे ग्राम तिलंजनपुर में गणेश उत्सव कार्यक्रम तथा रात 9 बजे छोटे ढाभा में युवा गणेश समिति द्वारा आयोजित डी.जे. डांस प्रतियोगिता में उनकी उपस्थिति प्रस्तावित है। लगातार निर्धारित छह कार्यक्रमों के जरिए उनका दिन सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच बीतेगा।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button