Follow Us on Our Social Media
महासमुंद
Trending

गणेश पूजा में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान, कीर्तन धारा कार्यक्रम में लिया भक्ति-संगीत का आनंद

Follow Us on Our Social Media

बसना/महासमुंद। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गबौद (सपोस) में गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित कीर्तन धारा (बैठकी कीर्तन) कार्यक्रम में सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए।

उन्होंने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के साथ बैठकर भक्ति-संगीत का आनंद लिया तथा भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

ग्राम गबौद में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कीर्तन की मधुर धुनों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में सराबोर रहा। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान के पहुंचने पर ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता के साथ हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button