Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी? – अरुण साव

बिलासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ी हजारों की भीड़, उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Follow Us on Our Social Media

बिलासपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में बिलासपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में जिले के हजारों लोगों ने शामिल होकर लोकतंत्र की मजबूती के समर्थन में आवाज बुलंद की।

पदयात्रा के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भीड़तंत्र के माध्यम से देश में अराजकता फैलाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश के विकास को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।

श्री साव ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास वोट ही नहीं हैं, तो चोरी कहां से होगी? जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है। कांग्रेस जनता का दिल और विश्वास जीतने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई स्पष्ट विजन नहीं है और चुनाव में हार मिलने पर वह तरह-तरह के बहाने बना रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोकतंत्र को मजबूत करना और देश के विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकता है।

इस पदयात्रा में वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button