Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, भाई-बहन और भाभी पर गाली-गलौज व बाउंड्री तोड़ने का आरोप

Follow Us on Our Social Media

बसना । ग्राम कुडेकेल में जमीन के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम कोटवार ने अपने बड़े भाई मोखरसाय भार, बहन दुकली बाई तांडी और भाभी श्याम बाई भार पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और बाउंड्री वॉल तोड़ने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे आबादी भूमि पर स्थित उनकी 15 डिसमिल बाड़ी के हिस्से को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि तीनों ने जमीन बंटवारे की मांग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

साथ ही बाड़ी की बाउंड्री वॉल भी तोड़ दी। घटना के समय शिकायतकर्ता का बेटा वेदप्रसाद और पत्नी सुकमोती मौजूद थे। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button