बसना शराब दुकान के सुपरवाइजर पर बीयर की बोतल से हमला, सिर फोड़कर आरोपी फरार

बसना । बसना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में बीयर देने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक व्यक्ति ने दुकान के सुपरवाइजर के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई और खून निकलने लगा।
शिकायत के अनुसार, 15 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे सुपरवाइजर रायपुर से आए शराब के स्टॉक को दुकान में रखवा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बीयर मांगी।
स्टॉक स्कैन नहीं होने की बात बताने पर वह दूसरी शराब खरीदकर चला गया। करीब आधे घंटे बाद वह दोबारा आया और बीयर लेकर पहले बीयर नहीं देने की बात पर विवाद करने लगा।
आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने हाथ में रखी बीयर की बोतल से सुपरवाइजर के सिर पर वार कर दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया तथा घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बसना ले गए। बाद में मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान चंद्रशेखर निवासी बिछिया के रूप में हुई। पीड़ित ने 16 नवंबर को बसना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।



