Follow Us on Our Social Media
Accidentअपराध / हादसामहासमुंद
Trending

सरायपाली: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर लोहे की पट्टी से टकराई, पीछे बैठे 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम आंवलाचक्का से छोटे साजापाली लौटते समय तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की पट्टी से टकरा गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हरि सिंह सिदार (42 वर्ष), पिता स्व. रूपधर सिदार, निवासी छोटे साजापाली अपने साथी जितेन्द्र चौहान (45 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HA 8705 में सवार होकर ग्राम आंवलाचक्का से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक जितेन्द्र चौहान चला रहा था, जबकि हरि सिंह सिदार पीछे बैठे थे।

बताया गया कि 23 नवंबर 2026 को शाम करीब 5:25 बजे ग्राम आंवलाचक्का से कोड़ाडीपा जाने वाले रास्ते के मोड़ के पास बाइक चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना कर दी। इससे मोटरसाइकिल सड़क किनारे लगी लोहे की पट्टी से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठे हरि सिंह सिदार के सीने, पेट और पसलियों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद डायल 112 की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सरायपाली पुलिस ने मर्ग क्रमांक 85/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा पंचनामा एवं गवाहों के बयान लेने के बाद जांच में मोटरसाइकिल चालक जितेन्द्र चौहान की तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से दुर्घटना होना पाया गया। इसके आधार पर आरोपी चालक जितेन्द्र चौहान के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button