Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बरकरार, अंबिकापुर में पारा 8.9 डिग्री पर पहुंचा

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के साथ सुबह और रात के समय ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में फिलहाल प्रदेशवासियों को ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर साफ नजर आ रहा है।

अगले पांच दिनों तक तापमान में बदलाव नहीं

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान या मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

रायपुर में आसमान रहेगा साफ

राजधानी रायपुर के लिए जारी स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार 28 नवंबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button