Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद

घर से पैसे लाने का दबाव, महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

Follow Us on Our Social Media

सिंघोड़ा/महासमुंद। थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के ग्राम जामदलखा में एक महिला ने अपने पति, सास और सौतेले बेटे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को ग्राम जामदलखा निवासी दीपांजली साहू (36 वर्ष) थाना सिंघोड़ा पहुंचीं और लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति श्रीराम साहू, सास रूकनी साहू और सौतेला बेटा गोपाल साहू आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी उससे मायके से पैसे लेकर आने का दबाव बनाते हैं और पैसे नहीं लाने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देते हैं।

महिला ने बताया कि उसकी शादी को करीब 9 वर्ष हो चुके हैं। शुरुआती करीब एक वर्ष तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद कथित तौर पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

महिला का आरोप है कि पिछले करीब पांच वर्षों से वह अकेले ही परिस्थितियों का सामना कर रही है। उसे घर में राशन-पानी भी नहीं दिया जाता और बीमार होने पर उसका इलाज कराने के बजाय मायके में छोड़ दिया जाता है। इससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 296, 115(2) और 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button