Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

घर के आंगन में छिपाकर रखी थी महुआ शराब, पुलिस ने पकड़ा

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद/बागबाहरा। बागबाहरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मनबाय में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 4.5 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 900 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मनबाय निवासी ठाकूर राम सोनवानी अवैध बिक्री के लिए शराब छिपाकर रखा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम गवाहों के साथ ठाकूर राम के घर पहुंची और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान घर के आंगन में नल के पास रखे नीले रंग के पानी के डिब्बे में दो-दो लीटर क्षमता की प्लास्टिक बोतलों में कुल 4 लीटर तथा एक-एक लीटर क्षमता की बोतलों में करीब 500 एमएल महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 4.5 लीटर शराब जब्त कर आरोपी ठाकूर राम सोनवानी (45) निवासी मनबाय के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला जमानतीय होने के कारण उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। कार्रवाई में थाना बागबाहरा के प्रधान आरक्षक गिरीश कुमार साहू सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button