Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाओडिशा
Trending

उड़ीसा ले जाए जा रहे 6 बैल बरामद, दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

बसना। थाना बसना अंतर्गत चौकी भंवरपुर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 बैलों को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून 2026 की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति छह बैलों को बड़ेसाजापाली रोड से उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं तथा पशुओं के साथ क्रूरता कर उन्हें मारते-पीटते हुए हांक रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी भंवरपुर पुलिस टीम ने ग्राम सलखंड के पास घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जयराम टंडन (45 वर्ष) पिता संतराम टंडन निवासी सकरी, थाना झारबंद, जिला बरगढ़ (उड़ीसा) तथा कुशुलाल पुरेना (35 वर्ष) पिता देवसिंह पुरेना निवासी सकरी, थाना झारबंद, जिला बरगढ़ (उड़ीसा) बताया।

पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 6 बैल, जिनमें 3 लाल एवं 3 सफेद रंग के बैल शामिल हैं, बरामद किए। इसके अलावा एक स्प्लेंडर सुपर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GB 0451 तथा एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। आरोपियों से पशुओं के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित रखवाने के लिए गौशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की तथा पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। प्रारंभिक जांच में आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button