
भुवनेश्वर। ओडिशा में किसानों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। बीजू जनता दल जिले से लेकर भुवनेश्वर हाईवे तक आंदोलन कर रहा है। किसानों का आरोप है कि सरकार के रवैये और विभागीय मंत्री के बयानों से वे निराश हैं।
मंत्री ने स्वीकार किया है कि तय समय सीमा निकल चुकी है, लेकिन एक लाख से अधिक किसान अब भी अपना धान नहीं बेच पाए हैं। वहीं 150 क्विंटल की सीमा तय किए जाने से किसानों में और नाराजगी बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक वैध टोकन होने के बावजूद करीब 1.11 लाख किसान अपनी उपज नहीं बेच सके हैं।
किसानों का कहना है कि सरकार ने बार-बार उन्हें धोखा दिया है। रजिस्ट्रेशन के दौरान प्रति क्विंटल 10 किलो कटौती का भी आरोप लगाया गया है। बीजद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
वहीं बालासोर जिले के टायर ब्लॉक में अनंतपुर सेवा समिति के सामने सैकड़ों किसान धरने पर बैठे हैं। टारगेट तय नहीं होने के कारण करीब 200 किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं। कई किसान भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं और चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन उग्र होगा।


