अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

मैनपुर के बोईरगांव में दर्दनाक घटना: 26 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, इलाके में सनसनी

मैनपुर: विकासखंड मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बोईरगांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बीती रात यहां एक 26 साल के युवक राजेश ध्रुव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की खबर सुबह जैसे ही गांव वालों को मिली, पूरे इलाके में मातम छा गया।

आधी रात को उठाया खौफनाक कदम मिली जानकारी के मुताबिक, युवक ने यह आत्मघाती कदम बीती रात करीब 12 बजे उठाया। बताया जा रहा है कि मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। जवान बेटे का शव फंदे पर लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

थाना क्षेत्र का यह 8वां सुसाइड केस इस घटना ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। जानकारी के अनुसार, मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आत्महत्या का यह 8वां मामला सामने आया है। एक ही इलाके में लगातार हो रही इन घटनाओं ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही मैनपुर थाने की पुलिस टीम तत्काल बोईरगांव पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक ने अपनी जान क्यों दी, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। मैनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मृतक के परिजनों व करीबियों से पूछताछ कर मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button