छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा का निधन

रायपुर, 06 जून। वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा (68 वर्ष) का आज निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर व्याप्त है। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे और अपनी सादगी, निष्पक्षता तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे।

परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 7 जून को प्रातः 9:30 बजे महादेव घाट श्मशान घाट, रायपुर में किया जाएगा। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

इस दुखद अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा भारतीय, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वर्गीय राजीव शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेस क्लब ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

रायपुर प्रेस क्लब ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button