अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

तेज रफ्तार वाहन ने ट्रांसफॉर्मर को मारी टक्कर,मामला दर्ज

महासमुंद। ग्राम मुढ़ेना में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे छोटा हाथी वाहन ने ट्रांसफॉर्मर डीपी को टक्कर मार दी। हादसे में बिजली विभाग के दो पीसीसी खंभे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना से विद्युत विभाग को करीब 1.10 लाख रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।

मामले में विद्युत वितरण केंद्र बिरकोनी के कनिष्ठ यंत्री ने तुमगांव थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, 15 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 04 PV 2963 के चालक ने ग्राम मुढ़ेना स्थित मेसर्स श्री साईं फैक्ट्री के मुख्य गेट के पास लगे ट्रांसफॉर्मर डीपी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफॉर्मर से जुड़े दो पीसीसी खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई और विभाग को करीब 1,10,000 रुपये की आर्थिक क्षति हुई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रथम दृष्टया धारा 281 बीएनएस एवं धारा 139 विद्युत अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस वाहन चालक की लापरवाही और घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button