छत्तीसगढ़
Trending

मातृ वंदना योजना बनी सहारा, गर्भवती महिलाओं को मिल रही आर्थिक मदद

महासमुंद। जिले में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की हजारों गर्भवती एवं धात्री महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं, जिससे मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल रहा है।

विकासखंड बसना के ग्राम गढ़फुलझर की निवासी सिमितिनी राणा ने योजना से मिले लाभ का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का फॉर्म भरा था।

गर्भावस्था के दौरान ही उन्हें योजना की पहली किश्त प्राप्त हो गई, जिसका उपयोग उन्होंने पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य देखभाल के लिए किया।

उन्होंने बताया कि नियमित पौष्टिक भोजन और देखभाल के कारण गर्भावस्था के दौरान उनकी सेहत अच्छी रही। बच्चे के जन्म के बाद योजना की दूसरी किश्त भी मिल गई, जिससे नवजात की बेहतर देखभाल संभव हो सकी। वर्तमान में मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

महिलाएं इस योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग पोषण, स्वास्थ्य जांच और नवजात की देखभाल में कर रही हैं, जिससे कुपोषण तथा मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिल रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में अब तक 4928 हितग्राही महिलाओं का नामांकन किया जा चुका है।

इनमें प्रथम संतान के लिए 3914 महिलाओं को पहली किश्त 3000 रुपये तथा 3532 महिलाओं को दूसरी किश्त 2000 रुपये प्रदान की गई है। इसके अलावा दूसरी बालिका के जन्म पर माताओं को 6000 रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button