अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद

पलसापाली बैरियर पर 61 किलो गांजा जब्त, स्कॉर्पियो समेत दो गिरफ्तार

बसना। बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत पलसापाली बैरियर में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 61.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 30.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वाहन समेत कुल 37.70 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 6 अगस्त को वाहन चेकिंग के दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो (CG10 AD 4448) की तलाशी लेने पर तीन बोरियों में गांजा मिला। मामले में आशीष कुमार साहू (21), निवासी मुंडा भरारी, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथ मौजूद 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

जब्त सामग्री में गांजा, स्कॉर्पियो वाहन, आरसी बुक, ड्राइविंग लाइसेंस और एक आईफोन शामिल है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से गांजे की सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button