छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

महासमुंद में मानसून मेहरबान: जुलाई में रिकॉर्ड बारिश, सामान्य से 90 प्रतिशत अधिक वर्षा

महासमुंद। जिले में इस वर्ष मानसून पूरी तरह मेहरबान नजर आ रहा है। लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते 30 जुलाई 2026 तक जिले में औसतन 914.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्षों के सामान्य औसत 482.1 मिमी की तुलना में लगभग 90 प्रतिशत अधिक है। रिकॉर्ड बारिश से जहां नदी-नाले और जलाशय लबालब हो गए हैं, वहीं खरीफ फसलों के लिए भी यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है।

जिला वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार जिले की सभी तहसीलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। पिथौरा और सरायपाली सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र रहे हैं।

तहसीलवार वर्षा (30 जुलाई 2026 तक)
महासमुंद – 1047 मिमी
पिथौरा – 1981 मिमी (सर्वाधिक)
बागबाहरा – 1304 मिमी
सरायपाली – 1971.6 मिमी
बसना – 1404 मिमी
कोमाखान – 1333 मिमी
24 घंटे में 22.3 मिमी औसत वर्षा

पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 22.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, 1 जून से 30 जुलाई तक जिले में कुल औसत 720.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

लगातार बारिश के कारण जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से जलमग्न पुल-पुलियों और तेज बहाव वाले नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button