
बामड़ाडीह। ग्राम बामड़ाडीह निवासी एक मजदूर ने अपने नाबालिग बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह कक्षा 7वीं तक पढ़ा है और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।
उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। सबसे छोटा बेटा चंद्रप्रकाश यादव, जिसका जन्म 24 नवंबर 2012 को हुआ है, वर्तमान में कक्षा 7वीं में पढ़ाई कर रहा है।
पीड़ित के अनुसार 13 जनवरी 2026 को वह काम के सिलसिले में सिरको सोसायटी गया हुआ था। शाम करीब 7 बजे जब वह घर लौटा, तो उसकी पत्नी कौशल्या यादव ने बताया कि उनका बेटा चंद्रप्रकाश यादव शाम करीब 4 बजे घर से कहीं चला गया था और अब तक वापस नहीं आया है।
परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
पिता ने आशंका जताई है कि उसके नाबालिग बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। बेटे के लापता होने से पूरा परिवार काफी परेशान और भयभीत है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी गई है।



