छत्तीसगढ़
Trending

मशीन लर्निंग के क्षेत्र में रायपुर की स्वाति तिवारी को पीएचडी

रायपुर। रायपुर निवासी श्रीमती स्वाति तिवारी को डॉक्टर सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा मशीन लर्निंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के क्षेत्र में किए गए शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “सोशल मीडिया टेक्स्ट एवं ऑडियो कन्वर्सेशन में सरकैसम डिटेक्शन हेतु सपोर्ट वेक्टर मशीन का उपयोग” विषय पर अपना शोध सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

डॉ. स्वाति तिवारी का यह शोध कार्य डॉक्टर सी. वी. रमन विश्वविद्यालय के डॉ. विवेक शुक्ला के निर्देशन तथा डॉ. अभिषेक शुक्ला के सह-निर्देशन में संपन्न हुआ। वर्तमान में वे कोलंबिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

उनका शोध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मशीन लर्निंग की उपयोगिता को सशक्त बनाता है। विशेष रूप से यह शोध ऑनलाइन कस्टमर फीडबैक विश्लेषण, ऑनलाइन एजुकेशन सिस्टम की गुणवत्ता सुधार तथा मनोवैज्ञानिकों के लिए व्यवहार विश्लेषण में सहयोगी सिद्ध होगा।

डॉ. तिवारी ने अपने शोध से संबंधित कार्य को अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित किया है। साथ ही, शोध के अभिनव डिज़ाइन को पेटेंट भी कराया गया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल शैक्षणिक जगत, बल्कि तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं सृजित होंगी।

Related Articles

Back to top button