Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद

8.92 किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

Follow Us on Our Social Media

कोमाखान। थाना कोमाखान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.920 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन समेत करीब 5.26 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को थाना कोमाखान के पास ग्राम गोयनाबाहरा में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक में दो व्यक्ति गांजा लेकर ओडिशा से बालाघाट की ओर जा रहे हैं। सूचना पर घेराबंदी कर हीरो स्प्लेंडर बाइक क्रमांक MP 50 ZE 7254 को रोका गया।

बाइक सवारों की पहचान अर्जुन पटले (52) और उसके बेटे हिमांशु पटले (19), दोनों निवासी ग्राम कोसमी, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान ग्रे रंग के पिट्ठू बैग से तीन पैकेट में रखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे का वजन 8.920 किलोग्राम बताया, जिसकी कीमत करीब 4.46 लाख रुपये आंकी गई।

कार्रवाई में 60 हजार रुपये की बाइक, दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य सामग्री सहित कुल 5 लाख 26 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा ओडिशा के टिटलागढ़ से बालाघाट ले जाने की बात बताई गई।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 20(B)(II)(B) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button