
बसना। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के बसना आगमन पर किसान संगठन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान स्थानीय किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से गजमाला एवं धान की बालियों से उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी भी उपस्थित रहे। किसानों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए क्षेत्र की कृषि से जुड़ी समस्याओं और मांगों को भी उनके समक्ष रखा।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मापन साम, जिला उपाध्यक्ष रोहित नायक एवं मनोज दास सहित बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और किसानों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
किसान नेताओं ने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और क्षेत्र में कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी।



