Uncategorized

धरना प्रदर्शन में शामिल होने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम के नेतृत्व में आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग नई दिल्ली पहुंचे

गरियाबंद – जंतर मंतर नई दिल्ली में राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति भारत द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जंतर मंतर मे किया गया जिसमे शामिल होने जिला पंचायत सदस्य एवं आदिवासी नेत्री श्रीमति लोकेश्वरी नेताम एवं विनोद नागवंशी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होने पहुचे।जिला पंचायत सदस्य श्रीमति लोकेश्वरी नेताम ने बताया आदिवासी धर्म काॅलम की मांग एवं यूसीजी की मांग लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें पूरे देश के साथ हमारे गरियाबंद जिले से भी बड़ी संख्या मे आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। इस मौके पर अध्यक्ष उमेन्दी कोर्राम, आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम, शिवदर्शन, टिकेश्वर कुंजाम, छबिलाल ध्रुव, निरंजन, गणेश एवं सैकड़ो की संख्या मे आदिवासी समाज के लोग पहुंचे है।

Related Articles

Back to top button