अपराध / हादसाछत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

19 वर्षीय युवक अमित पारेश्वर लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बसना/भंवरपुर। ग्राम साई सरायपाली से 19 वर्षीय युवक अमित पारेश्वर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार अमित 14 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।

अमित के पिता लाल कुमार पारेश्वर ने 16 अगस्त को चौकी भंवरपुर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश और संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मामले में गुम इंसान क्रमांक 103/26 दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अमित का हुलिया गोल चेहरा, करीब 5 फीट 5 इंच कद, काले बाल और गोरा रंग है। घटना के समय वह लोअर और टी-शर्ट पहने हुए था। वह कक्षा 12वीं तक पढ़ा है तथा हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलता है।

पुलिस ने सूचना कंट्रोल रूम और डीसीआरबी शाखा महासमुंद को भेज दी है। मामले में धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस ने लोगों से युवक के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button