Day: January 7, 2026

सरायपाली: 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली । थाना सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 जनवरी 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान की गई। प्रधान आरक्षक अपने हमराह आरक्षक 197 एवं 858 के साथ शासकीय अधिग्रहित स्कार्पियो वाहन से

सरायपाली : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हलवाई घायल, इलाज जारी
सरायपाली । थाना सरायपाली क्षेत्र में लापरवाही से वाहन चलाने का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 5 जनवरी 2026 की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। प्रार्थी ग्राम बालसी, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद का निवासी है और टेंट हाउस का काम करता

छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ा, 18 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट
रायपुर। प्रदेश में ठंड का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 6 से 7 जनवरी और 7 से 8 जनवरी के बीच उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में शीतलहर चल सकती है।

बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 किलो गांजा और कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बसना । थाना बसना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 किलो से अधिक गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 06 जनवरी 2026 को पलसापाली बेरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई। सउनि जयंत बारीक अपने स्टाफ के साथ चेकिंग अभियान पर तैनात थे।