अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

सरायपाली : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हलवाई घायल, इलाज जारी

सरायपाली । थाना सरायपाली क्षेत्र में लापरवाही से वाहन चलाने का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 5 जनवरी 2026 की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।


प्रार्थी ग्राम बालसी, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद का निवासी है और टेंट हाउस का काम करता है। उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने हलवाई परमानंद डडसेना को अपनी कार से ग्राम कंचनपुर (थाना सांकरा) काम से लेकर गया था। काम खत्म होने के बाद दोनों सरायपाली वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मेन रोड स्थित ममता क्लिनिक के सामने कार रोककर वह चाय पीने जा रहा था, जबकि परमानंद डडसेना सड़क किनारे खड़ा था।

उसी समय मोटरसाइकिल हीरो एचएफ (क्रमांक CG 06 HD 3638) के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए परमानंद डडसेना को टक्कर मार दी। हादसे में परमानंद के बाएं पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद डायल 112 की सहायता से घायल को शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ओम हॉस्पिटल सरायपाली रेफर किया गया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी तुलसी साहू, अशोक कुमार साहू और उत्तर भोई बताए गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button