चिमरकेल में बाड़ी घेराव को लेकर विवाद, तीन लोगों पर मारपीट का आरोप

बसना। ग्राम चिमरकेल में बाड़ी का घेराव करने की बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने उपन बिहारी, दिनेश बंछोर और मुकेश बंछोर पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, पीड़ित अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्य करता है। 18 अगस्त 2026 को करीब रात 8:30 बजे वह किराना सामान लेने गांव की दुकान गया था।
घर लौटने पर उसकी पत्नी लक्ष्मी बंछोर ने बताया कि उपन बिहारी, दिनेश बंछोर और मुकेश बंछोर ने बाड़ी का घेराव करने की बात को लेकर उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की।
पीड़ित के अनुसार, इसके कुछ देर बाद उसके चाचा उपन बिहारी तथा उनके बेटे दिनेश बंछोर और मुकेश बंछोर वहां पहुंचे। बाड़ी का घेराव क्यों किया गया, इस बात को लेकर तीनों ने एक राय होकर कथित तौर पर हाथ-थप्पड़ से मारपीट की। मारपीट में पीड़ित के नाक, सिर और दाहिने हाथ में चोट लगने तथा दर्द होने की बात शिकायत में कही गई है।
घटना के दौरान पीड़ित की पत्नी लक्ष्मी बंछोर मौके पर मौजूद थी और उसने घटना को देखा-सुना तथा बीच-बचाव किया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।



