Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा
Trending

खेत की मेड़ को लेकर पारिवारिक विवाद, महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी

Follow Us on Our Social Media

फिंगेश्वर। जिले के ग्राम फूलझर बोड़की में खेत की मेड़ बांधने को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ससुर पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की शाम महिला के पति यशवंत साहू खेत की टूटी हुई मेड़ को बांधने के संबंध में अपने बड़े भाई के घर गए थे। आरोप है कि वहां दयालू साहू ने खेत की मेड़ बांधने को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद यशवंत वापस घर लौट आए।

महिला के मुताबिक, रात करीब 9 बजे वह परिवार के साथ घर पर थी। इसी दौरान उसके ससुर दिनेश साहू घर के पास पहुंचे और यशवंत के खेत की मेड़ के संबंध में बात करने आने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि उन्होंने महिला और उसके पति के साथ अभद्र गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान दिनेश साहू ने उसका हाथ पकड़कर जमीन पर घसीट दिया और हाथ-मुक्का से मारपीट की। घटना के दौरान पति यशवंत साहू ने बीच-बचाव किया। कुछ देर बाद विष्णु राम साहू और चितरेखा साहू भी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया।

मारपीट में महिला के बाएं हाथ की कलाई में चोट आने की बात कही गई है। महिला के अनुसार घटना के दौरान उसके पति, जेठ और जेठानी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने घटना देखी तथा बीच-बचाव किया।

महिला ने पुलिस को बताया कि गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के बाद वह और उसका पति भयभीत हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े लोगों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button