Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़देश दुनियां
Trending

निर्माण श्रमिकों के सुरक्षित भविष्य पर मंथन, मुंबई में राष्ट्रीय सम्मेलन

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। 11 और 12 सितंबर को हुए इस आयोजन में निर्माण श्रमिकों के सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समृद्ध भविष्य पर चर्चा हुई।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित विभिन्न राज्यों के अधिकारी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ से श्रम सचिव हिम शिखर गुप्ता, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह और सचिव गिरीश रामटेके ने प्रतिनिधित्व किया।

बैठक में राज्यों ने श्रमिक कल्याण की योजनाओं, बेहतर कार्यप्रणालियों और नवाचारों के अनुभव साझा किए। साथ ही सामाजिक सुरक्षा का लाभ अधिकतम श्रमिकों तक पहुंचाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आगामी रणनीति पर विचार हुआ।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button